{"_id":"6adb2343003f2a97150fc27e","slug":"video-hpu-employees-protest-university-autonomy-restoration-pro-vice-chancellor-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: एचपीयू में स्वायत्तता बहाली के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, प्रो वीसी के पद पर बने रहने पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: एचपीयू में स्वायत्तता बहाली के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, प्रो वीसी के पद पर बने रहने पर उठाए सवाल
Ankesh Dogra
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:35 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में स्वायत्तता बहाली की मांग को लेकर स्वायत्तता बचाओ संघर्ष मंच का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। प्रशासनिक भवन के बाहर आयोजित गेट मीटिंग में कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय की स्वायत्तता के साथ प्रो वाइस चांसलर राजेंद्र सिंह के पद पर बने रहने को लेकर भी चिंता जताई।
मंच के अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित नरेश कुमार शर्मा, राजकुमारी, प्रेम राज शर्मा और सुरेश कुमार वर्मा ने कर्मचारियों को संबोधित किया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (एचपीयूटीडब्ल्यूए) के अध्यक्ष प्रो. नितिन व्यास, उपाध्यक्ष डॉ. योगराज, सचिव डॉ. अंकुश भारद्वाज और संयुक्त सचिव डॉ. अंजली शर्मा ने भी विश्वविद्यालय की स्वायत्तता से जुड़े मुद्दों पर चिंता जताई।
वक्ताओं ने सवाल उठाया कि स्वायत्तता को लेकर विवाद के बीच प्रो वाइस चांसलर राजेंद्र सिंह अब भी अपने पद पर बने हुए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से विश्वविद्यालय के लिए लाए गए अधिनियम को वापस लेने और इसकी उपधाराओं में आवश्यक संशोधन करने की मांग की।
स्वायत्तता बचाओ संघर्ष मंच ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से गैर शिक्षक कर्मचारियों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के लिए समय देने की मांग दोहराई। मंच का कहना है कि कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा के लिए सरकार के साथ संवाद जरूरी है।
कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांगें पूरी नहीं होने तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय की स्वायत्तता से जुड़े मुद्दों और कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।