{"_id":"6adb9b5fd5743635430653fa","slug":"paddy-procurement-crosses-2-lakh-metric-tonnes-rs-23854-crore-paid-out-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-163489-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: धान खरीद 2 लाख मीट्रिक टन पार, 238.54 करोड़ का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: धान खरीद 2 लाख मीट्रिक टन पार, 238.54 करोड़ का भुगतान
Fri, 23 Oct 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में खरीफ खरीद सीजन 2026-27 के दौरान धान खरीद का आंकड़ा 2 लाख मीट्रिक टन के पार पहुंच गया है। 22 अक्तूबर तक सरकारी खरीद एजेंसियों ने कुल 2,00,004 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। किसानों को फसल के बदले 238.54 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
वहीं, खरीदे गए धान में से 1,05,906 मीट्रिक टन का उठान हुआ है, जो कुल खरीद का लगभग 53 प्रतिशत है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कुशल बूरा ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 69,025 मीट्रिक टन, हैफेड ने 76,758 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने 54,222 मीट्रिक टन धान खरीदा है।
धान की ग्रेड-ए किस्म का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। उन्होंने बताया कि हैफेड ने किसानों को 105.04 करोड़ रुपये, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 76.96 करोड़ रुपये और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 56.54 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
विज्ञापन
उठान के मामले में हैफेड ने 46,917 मीट्रिक टन, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 33,640 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने 25,349 मीट्रिक टन धान उठाया है। उठान के लिए पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था की गई है।