{"_id":"6adb9f6c912f5a9585075a43","slug":"the-teacher-arrested-following-a-students-complaint-was-produced-in-court-and-remanded-to-judicial-custody-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-163522-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: छात्रा की शिकायत पर गिरफ्तार शिक्षक को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: छात्रा की शिकायत पर गिरफ्तार शिक्षक को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Fri, 23 Oct 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
टोहाना। पीएमश्री राजकीय कन्या स्कूल में छात्रा की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार रसायन विभाग के प्रवक्ता अनूप कुमार को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया।
इससे पहले शुक्रवार सुबह शिक्षक अनुप लाठी और सरिया लेकर स्कूल पहुंच गया था। उसने शिक्षक विक्रम सिंह को जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ ले गई। स्कूल स्टाफ के अनुसार अनूप कुमार लाठी और सरिया लेकर कार्यालय के सामने खड़ा हो गया।
उसने स्कूल में आने वालों को मारने और विक्रम सिंह को जान से मारने की धमकी दी। उसने वीरवार को हुई हाथापाई का बदला लेने की बात भी कही। सूचना मिलते ही डायल 112 और सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठी बरामद कर अनूप कुमार को अपने साथ ले लिया।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शिक्षक को साथ ले जाकर मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
जिला पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि एक छात्रा की शिकायत पर अनूप कुमार के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। छात्रा ने आरोप लगाया था कि प्रवक्ता उसे गलत नजर से देखता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
-- -- -- -- --
यह है मामला
स्कूल में वीरवार को शिक्षक विक्रम और अनूप के बीच हाथापाई हुई थी। बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला शिक्षिका ने भी अनूप पर आरोप लगाए थे। घटनाक्रम देखकर कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। सूचना मिलने पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया भी अस्पताल पहुंचे थे और छात्राओं से बातचीत की थी।