{"_id":"6b02b643ac78e7437109e7b2","slug":"video-in-devotion-a-selfless-attitude-is-the-best-the-lord-becomes-indebted-to-his-devotee-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"भक्ति में निष्काम भाव ही श्रेष्ठ, भगवान अपने भक्त के ऋणी हो जाते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्ति में निष्काम भाव ही श्रेष्ठ, भगवान अपने भक्त के ऋणी हो जाते हैं
पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली के निवास पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक आचार्य अरविंद ने भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री ने पत्नी सहित आरती कर किया।
कथावाचक ने कहा कि भक्ति दो प्रकार की होती है, सकाम और निष्काम। जीवन में निष्काम भक्ति ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ प्रेम करने वाले मित्र का संबंध हमेशा लंबा चलता है। भगवान भी उसी के ऋणी हो जाते हैं, जिसका प्रेम निष्काम होता है।
उन्होंने कहा कि जिसका संबंध बिहारी जी व ठाकुर जी से हो जाता है, त्रिलोक में उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। भगवान कहते हैं कि यदि भक्त नहीं मांगेगा तो मैं अपनी खुशी से दूंगा, लेकिन जब भगवान से मांगोगे तो उतना ही मिलेगा, जितना आपने मांगा है।
मंदिर में किसकी पूजा करें, इस विषय पर कथावाचक ने कहा कि कभी किसी की निंदा न करें, सभी की पूजा करें। गोस्वामी तुलसीदास जी ने भी सबकी पूजा और वंदना की। सबकी पूजा करके यही मांगो कि गोविंद के चरणों में हाजरी लग जाए।
उन्होंने बताया कि भगवान के 24 अवतार हैं, जिनमें 24वां अवतार कल्कि होगा। इसके बाद कलियुग समाप्त होगा और सतयुग का शुभारंभ होगा। 24 अवतारों में दो अवतार परिपूर्ण हैं, राम और कृष्ण। दोनों एक ही हैं। राम और बिहारी जी भी एक ही हैं।
इस दौरान ‘गीत दास रघुनाथ का और नंद सत का सखा मिला सुख अवध और बृजवास का, कुछ इधर भी रहा और कुछ उधर भी रहा’ तथा ‘मैं तो जपूं राधा-राधा नाम वृंदावन की गलियों में’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।