{"_id":"682893479ae2483c3006d3fa","slug":"video-harpreet-kaur-became-fatehabad-district-topper-in-10th-result-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरप्रीत कौर 10वीं के रिजल्ट में बनी जिला टॉपर, स्कूल प्रिंसिपल खिलाई मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरप्रीत कौर 10वीं के रिजल्ट में बनी जिला टॉपर, स्कूल प्रिंसिपल खिलाई मिठाई
शहर के डांगरा रोड स्थित मॉडल केएम स्कूल की हरप्रीत कौर ने दसवीं की परीक्षा में 494 अंक लेकर जिले में टॉप स्थान हासिल किया है। वहीं 493 अंक लेकर लक्षिता ने द्वितीय व 492 अंक लेकर युक्ता ने तृतीय स्थान हासिल किया है। स्कूल के 20 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक लेकर परीक्षा पास की है।
स्कूल प्रिंसिपल रणधीर पूनिया ने सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया। टॉपर हरप्रीत कौर ने बताया कि उसके पिता खेती करते है तथा वह आगे चलकर डॉ बनना चाहती है। हरप्रीत ने बताया कि सोशल मीडिया से दूरी बनाकर उसने पढ़ाई करते हुए इस लक्ष्य को हासिल किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने में उसके माता पिता और स्कूल का बड़ा योगदान है। उसने बताया कि उसको स्कूल में कोई भी डाउट होता तो उसे तुरंत शिक्षक क्लियर करते थे तथा घर जाकर पढ़ाई करती थी। रणधीर पुनिया ने बताया कि हरप्रीत कौर शुरू से इसी स्कूल में पढ़ाई कर रही है , स्कूल स्टाफ द्वारा बच्चों को जीत तोड़ मेहनत करवाई जाती है जिसके चलते ये मुकाम हासिल होते है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।