Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad: Traffic arrangements changed on Jawahar Chowk and Thana Road; entry of four-wheelers and loading vehicles prohibited.
{"_id":"6aec970a4b4dfb85f7091bd0","slug":"video-fatehabad-traffic-arrangements-changed-on-jawahar-chowk-and-thana-road-entry-of-four-wheelers-and-loading-vehicles-prohibited-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: जवाहर चौक और थाना रोड पर यातायात व्यवस्था बदली, चार पहिया व लोडिंग वाहनों की एंट्री पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: जवाहर चौक और थाना रोड पर यातायात व्यवस्था बदली, चार पहिया व लोडिंग वाहनों की एंट्री पर रोक
फतेहाबाद। त्योहार के सीजन में शहर के मुख्य बाजारों में बढ़ती भीड़ और जाम की समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने वीरवार को व्यवस्था में बदलाव किया है। पुलिस की ओर से जवाहर चौक और थाना रोड पार्किंग के बाहर बैरिकेड लगाकर चार पहिया व लोडिंग वाहनों के बाजार में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। बाजार में भीड़ की स्थिति को देखते हुए वाहनों की एंट्री नियंत्रित की जाएगी, ताकि खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े।
त्योहार से पहले महाराजा अग्रसेन चौक, थाना रोड, चार मरला कॉलोनी, धर्मशाला रोड और जवाहर चौक सहित मुख्य बाजार में तहबाजारी बढ़ने से सड़कें संकरी हो रही थीं। दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों की ओर से सड़क किनारे सामान लगाने के कारण वाहनों के निकलने के लिए कम जगह बच रही थी। वहीं, बाजार में चार पहिया वाहनों की आवाजाही के कारण जाम की स्थिति बनने लगी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।