Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad: Police preparedness tested during a mock drill; exercises conducted on everything from crowd control to rescue operations.
{"_id":"6ad61ed93bdc82d4320db913","slug":"video-fatehabad-police-preparedness-tested-during-a-mock-drill-exercises-conducted-on-everything-from-crowd-control-to-rescue-operations-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: मॉक ड्रिल में परखी पुलिस की तैयारियां, भीड़ नियंत्रण से लेकर बचाव कार्यों का किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: मॉक ड्रिल में परखी पुलिस की तैयारियां, भीड़ नियंत्रण से लेकर बचाव कार्यों का किया अभ्यास
फतेहाबाद। फतेहाबाद पुलिस ने आपात परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखने के लिए पुलिस लाइन में जनरल परेड के दौरान मॉक ड्रिल का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के मार्गदर्शन में आयोजित अभ्यास में जवानों ने भीड़ नियंत्रण, आगजनी से निपटने, घायलों को सुरक्षित निकालने और उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया।
उप पुलिस अधीक्षक नरसिंह ने जवानों को क्राउड कंट्रोल का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान धरना-प्रदर्शन, जुलूस और तनावपूर्ण परिस्थितियों में भीड़ को नियंत्रित करने, पुलिस बल की तैनाती तथा अश्रु गैस उपकरणों के सुरक्षित इस्तेमाल संबंधी तैयारियों को परखा गया। जवानों को अनुशासन, सतर्कता और संयम के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए।
आगजनी और बचाव कार्यों का अभ्यास
मॉक ड्रिल में फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने, प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित करने और लोगों को बाहर निकालने का अभ्यास किया गया। इसके अलावा घायलों को प्राथमिक सहायता देकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया भी दोहराई गई। आपात स्थिति में पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया गया।
डीएसपी नरसिंह ने कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पुलिसकर्मी धैर्य और सूझबूझ से काम लें। आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमित मॉक ड्रिल से जवानों की कार्यकुशलता बढ़ती है और वास्तविक घटनाओं के दौरान त्वरित कार्रवाई में मदद मिलती है। उन्होंने जवानों को हर समय मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। पुलिस ने आमजन से आपात स्थिति में डायल-112 पर संपर्क करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।