Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
A 60-foot-tall effigy of Ravana will be burnt in Ratiya on the occasion of the Dussehra festival; Pramod Bansal will be the chief guest.
{"_id":"6ad6141c74464a264a09e5c6","slug":"video-a-60-foot-tall-effigy-of-ravana-will-be-burnt-in-ratiya-on-the-occasion-of-the-dussehra-festival-pramod-bansal-will-be-the-chief-guest-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"रतिया में दशहरा पर्व पर होगा 60 फुट के रावण का दहन, प्रमोद बंसल होंगे मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया में दशहरा पर्व पर होगा 60 फुट के रावण का दहन, प्रमोद बंसल होंगे मुख्य अतिथि
रतिया। शक्ति नाटक क्लब की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। 20 अक्टूबर को सीनियर मॉडल संस्कृति बॉयज स्कूल के मैदान में दशहरा उत्सव का आयोजन होगा। इस दौरान जिले के सबसे बड़े करीब 60 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। अग्रवाल सभा के प्रधान प्रमोद बंसल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
क्लब के प्रधान राजेश सेतिया और कोषाध्यक्ष अंशुल बत्रा ने टीम के सदस्यों के साथ दशहरा मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम शाम चार बजे शुरू होगा और सूर्यास्त से पहले रावण दहन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। दशहरा उत्सव में शहर की विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग भी शामिल होंगे। इस दौरान प्रसिद्ध भजन गायक प्रिंस हैरी सहित अन्य कलाकार भजनों और गीतों से लोगों का मनोरंजन करेंगे।
सुबह 10 बजे निकलेगी झांकियां
क्लब प्रतिनिधियों ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे रामलीला ग्राउंड से शोभायात्रा और झांकियां निकाली जाएंगी। यह यात्रा टोहाना रोड, फतेहाबाद रोड, बुढलाडा रोड और मुख्य बाजार से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी। सागर आर्ट ग्रुप दिल्ली की ओर से भगवान हनुमान, अघोरी और भोलेनाथ की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इसके साथ ही धार्मिक प्रसंगों पर आधारित नाटक भी दिखाए जाएंगे। इस अवसर पर दिनेश कक्कड़, रमेश जताना, अनिल रूखाया, करनैल सिंह, प्रिंस, कालू तनेजा और विपुल मिड्ढा सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।