Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad: Man stole the mobile phone and clothes of the very person who helped him find work in Bhiwani; caught in Fatehabad's mobile market.
{"_id":"6ab7dffcb1d3289f5410000d","slug":"video-fatehabad-man-stole-the-mobile-phone-and-clothes-of-the-very-person-who-helped-him-find-work-in-bhiwani-caught-in-fatehabads-mobile-market-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: भिवानी में काम दिलवाने वाले के ही मोबाइल और कपड़े चुराए, फतेहाबाद की मोबाइल मार्केट में पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: भिवानी में काम दिलवाने वाले के ही मोबाइल और कपड़े चुराए, फतेहाबाद की मोबाइल मार्केट में पकड़ा गया
फतेहाबाद। रतिया क्षेत्र के गांव कवलगढ़ निवासी एक युवक को जिस युवक ने भिवानी में फर्नीचर का काम दिलवाया, काम को मोबाइल फोन और कपड़े चोरी करने के आरोप में पकड़ लिया गया। आरोपी शनिवार शाम चोरी किए गए मोबाइल फोन बेचने के लिए फतेहाबाद की मोबाइल मार्केट में पहुंचा था। यहां दुकानदार को शक होने पर मामले का खुलासा हुआ। जानकारी के अनुसार कवलगढ़ निवासी युवक को गांव के ही एक युवक ने भिवानी में फर्नीचर का काम दिलवाया था। बताया गया है कि काम के दौरान वह युवक के साथ ही रह रहा था। शनिवार सुबह जब युवक की नींद खुली तो उसके दो मोबाइल फोन और कपड़ों से भरा सामान गायब मिला। इसके बाद उसने मोबाइल फोन की तलाश शुरू की और चोरी की सूचना संबंधित लोगों को दी।
इधर, शनिवार शाम आरोपी फतेहाबाद की मोबाइल मार्केट में चोरी किए गए मोबाइल फोन बेचने पहुंच गया। उसने दुकानदार विकास बत्रा से मोबाइल बेचने की बात कही। दुकानदार ने जब उससे मोबाइल के बिल मांगे तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर दुकानदार को मोबाइल चोरी के होने का शक हुआ और उसने युवक से सख्ती से पूछताछ की। दुकानदार ने मोबाइल फोन से नंबर निकालकर उसमें दर्ज नंबरों पर संपर्क किया। फोन पर बातचीत में पता चला कि मोबाइल चोरी किए गए हैं। इसके बाद दुकानदार ने मामले की जानकारी मोबाइल मालिक के परिजनों को दी। सूचना मिलने पर मोबाइल मालिक भी मौके पर पहुंच गया और आरोपी को पहचान लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।