फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Gang war erupts again in Ratia Haryana

चार बदमाश चार मिनट तक कार को पीटते रहे: जमकर बरसाई लाठी और लोहे की रॉड, वीडियो में देखें सभी का खतरनाक गुस्सा

Sat, 26 Sep 2026 07:00 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया Published by: विकास कुमार Updated Sat, 26 Sep 2026 07:00 PM IST
सार

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक शिकारी ग्रुप की ओर से हमले की जिम्मेदारी लेने और आगे भी हमला करने की धमकी संबंधी पोस्ट सामने आने की बात कही गई थी। पुलिस अब ताजा घटना को भी पिछली वारदात से जोड़कर विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Gang war erupts again in Ratia Haryana
कार पर हमला करते बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद शहर में गैंगवार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार दोपहर बाद अनाज मंडी रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास बाइक सवार युवकों ने एक स्विफ्ट कार का पीछा कर उसमें सवार तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लट्ठ और आसपास पड़ी ईंटों से कार पर जमकर हमला किया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। कार सवार युवक मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


चार मिनट तक बरसाए कार पर बरसाए लट्ठ
घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसमें करीब चार मिनट तक कुछ युवक कार पर लट्ठ और ईंटें बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अनाज मंडी के समीप टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर एक स्विफ्ट कार आकर रुकी थी। इसी दौरान बाइक पर कुछ युवक वहां पहुंचे और कार सवार युवकों पर हमला कर दिया। कार से तीन युवक बाहर निकले और उन्होंने बचाव का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों की संख्या अधिक होने के कारण वे मौके से भाग गए। इसके बाद हमलावरों ने कार को निशाना बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकारी और तूफानी गुट की रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा मामला
हमले में शामिल युवकों और कार सवार लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि, प्रारंभिक तौर पर घटना को शिकारी ग्रुप और तिलक ग्रुप  के बीच चल रही रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों पक्षों के युवकों की पहचान करने में जुटी है। शहर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मामले में कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

10 सितंबर को युवक पर हुआ था हमला
गौरतलब है कि इससे पहले 10 सितंबर की रात रतिया की अरोड़ा कॉलोनी-रामनगर क्षेत्र में रणजीत सिंह टुन्ना नामक युवक पर डंडों से हमला किया गया था। हमले में उसके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई थीं। उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था और 12 सितंबर को उन्हें रतिया के बाजारों में पैदल परेड भी कराई गई थी।

शिकारी ग्रुप ने ली जिम्मेदारी
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक शिकारी ग्रुप की ओर से हमले की जिम्मेदारी लेने और आगे भी हमला करने की धमकी संबंधी पोस्ट सामने आने की बात कही गई थी। पुलिस अब ताजा घटना को भी पिछली वारदात से जोड़कर विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed