Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad: An independent judiciary is the cornerstone of democracy; protecting the Constitution is the responsibility of lawyers.
{"_id":"6ac8d3baa212914a9c03cfb4","slug":"video-fatehabad-an-independent-judiciary-is-the-cornerstone-of-democracy-protecting-the-constitution-is-the-responsibility-of-lawyers-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: स्वतंत्र न्यायपालिका लोकतंत्र की आधारशिला, संविधान की रक्षा वकीलों की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: स्वतंत्र न्यायपालिका लोकतंत्र की आधारशिला, संविधान की रक्षा वकीलों की जिम्मेदारी
फतेहाबाद। ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन, हरियाणा के सातवें राज्य सम्मेलन के अवसर पर बार रूम फतेहाबाद में ‘वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति और न्यायपालिका की भूमिका’ विषय पर राज्यस्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार को संबोधित करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय व सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता और एआईएलयू नेता अशोक अग्रवाल ने कहा कि एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक और जवाबदेह न्यायपालिका ही भारतीय लोकतंत्र की असली आधारशिला है। संविधान की सर्वोच्चता, धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद और कानून के शासन की रक्षा करना अधिवक्ता समुदाय का ऐतिहासिक कर्तव्य है।
वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए एडवोकेट अग्रवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सत्ता का अत्यधिक केंद्रीकरण कर रही है और संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया से भारत के मुख्य न्यायाधीश को बाहर किए जाने संबंधी 2023 के कानून की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इससे कार्यपालिका का अनुचित प्रभाव बढ़ा है, जबकि चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और पारदर्शिता निष्पक्ष लोकतंत्र के लिए अति अनिवार्य है। उन्होंने महिला वकीलों को दो मातृत्व अवसरों पर 5-5 लाख की आर्थिक सहायता देने तथा बार एसोसिएशनों व बार काउंसिलों में दलित अधिवक्ताओं के लिए उचित आरक्षण और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।