{"_id":"6aeb1040d570b5cd7b041b0c","slug":"video-farmers-will-celebrate-diwali-right-outside-the-mini-secretariat-then-head-towards-chandigarh-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"लघु सचिवालय के बाहर ही दिवाली मनाएंगे किसान, फिर करेंगे चंडीगढ़ कूच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु सचिवालय के बाहर ही दिवाली मनाएंगे किसान, फिर करेंगे चंडीगढ़ कूच
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के बाहर किसानों का धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने ऐलान किया है कि इस बार वे दिवाली लघु सचिवालय के बाहर ही मनाएंगे। दिन-रात चल रहे धरने के दौरान किसानों ने खाने-पीने के लिए मौके पर ही चूल्हा जला लिया है। किसानों ने चेतावनी दी कि दीपावली के बाद वे सरकार को जगाने के लिए चंडीगढ़ कूच करेंगे।
पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन की अगुवाई में चल रहे इस आंदोलन में सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया भी किसानों के बीच पहुंचे और उनका समर्थन किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनदीप नथवान ने कहा कि सिंचाई विभाग की ओर से जारी नए शेड्यूल के अनुसार किसानों को एक सप्ताह नहरी पानी मिलेगा, जबकि तीन सप्ताह नहरबंदी रहेगी। इससे पहले दो सप्ताह पानी की सप्लाई और दो सप्ताह नहरबंदी का शेड्यूल था।
उन्होंने कहा कि इस समय किसानों को गेहूं की बिजाई करनी है, लेकिन नहरी पानी की कटौती के कारण सिंचाई को लेकर परेशानी खड़ी हो गई है। ऐसे में किसानों की मांग है कि पहले की तरह दो सप्ताह पानी और दो सप्ताह नहरबंदी का शेड्यूल लागू किया जाए, ताकि बिजाई के समय खेतों को पर्याप्त पानी मिल सके।
मनदीप नथवान ने कहा कि ओलावृष्टि के कारण भी किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने के लिए सरकार बड़ी घोषणा करे। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांगों पर सुनवाई नहीं होती, धरना जारी रहेगा। इस बार किसान दिवाली भी लघु सचिवालय के बाहर ही मनाएंगे। इसके बाद चंडीगढ़ कूच कर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।