{"_id":"694424bc5ecc88d630003f87","slug":"video-dmc-writes-to-director-to-fill-vacant-posts-in-municipal-council-2025-12-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: डीएमसी ने निदेशक को लिखा नगर परिषद में खाली पद भरने के लिए पत्र, विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: डीएमसी ने निदेशक को लिखा नगर परिषद में खाली पद भरने के लिए पत्र, विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा
नगर परिषद में अधिकारियों के न होने और विकास कार्य रूके होने को लेकर वीरवार दोपहर को पार्षद जिला नगर आयुक्त अनुराग ढालिया के पास पहुंचे। पार्षदों ने कहा कि नगर परिषद कार्यालय में कार्यकारी अभियंता नहीं, एमई छुट्टी पर है और जेई भी नहीं है। वार्डो में काम नहीं हो रहे है। डीएमसी ने कहा कि निदेशक नगर निकाय को पत्र लिखा गया है ताकि कार्यकारी अभियंता के पद नियुक्ति हो सके। ईओ को भी निर्देश जारी किए गए है कि जो कर्मचारी छुट्टी पर है उन्हें डयूटी पर बुलाया जाए।
वहीं विधायक बलवान सिंह ने वीरवार को विधानसभा में पार्षदों के काम न होने का मुद्दा उठाया और अमर उजाला के वीरवार के अंक में विकास पर ब्रेक..रिश्वतकांड के बाद पार्षदों के अटके 264 एजेंडे शीर्षक से प्रकाशित खबर का जिक्र किया।
डीएमसी के पास पहुंचे पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मोहन लाल नारंग ने किया। उन्होंने डीएमसी को बताया कि अधिकारियों की गैरमौजूदगी के कारण नगर परिषद से जुड़े अनेक जरूरी विकास कार्य अटके हुए हैं, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर पार्षद सुखदेव सिंह, चंद्रभान वधवा, अनिल गर्ग, जगदीश नायक, पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र आहुजा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।