फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Despite having funds, the bill remained unpaid for 10 months; the electricity corporation disconnected the supply.

फतेहाबाद:फंड होने के बावजूद 10 महीनों से नहीं भरा बिल, बिजली निगम ने काटा कनेक्शन

Fri, 03 Jul 2026 08:55 PM IST
Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Fri, 03 Jul 2026 08:55 PM IST
Despite having funds, the bill remained unpaid for 10 months; the electricity corporation disconnected the supply.
संवाद न्यूज एजेंसी फतेहाबाद। गांव खाराखेड़ी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बिजली का बिल न भरने से बिजली निगम के कर्मचारियों ने मीटर का कनेक्शन काट दिया है। विद्यालय की ओर से पिछले करीब 10 माह से बिजली का बिल जमा नहीं करवाया गया था। भीषण गर्मी के बीच विद्यार्थी बिना पंखों के पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बिजली नहीं होने से पेयजल व्यवस्था भी चरमरा गई है, जिससे विद्यार्थियों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कनेक्शन कटने से कक्षाओं में पंखे, अन्य विद्युत उपकरण और पानी की मोटर बंद पड़ी है। ऐसे में विद्यार्थियों को गर्मी के बीच पढ़ाई करनी पड़ रही है, जबकि पीने के पानी की व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। कई विद्यार्थियों को घर से पानी लाना पड़ रहा है। 84 हजार रुपये का बिल बकाया, 10 महीनों से नहीं भरा था बिल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बिजली कनेक्शन का बिल 84260 रुपये बकाया है। स्कूल प्रशासन की ओर से 29 अगस्त 2025 काे 21334 रुपये का अंतिम बिल भरा था। उसके बाद बिल नहीं भरा। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल खुलने के बाद बिजली न होने विद्यार्थियों को गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अध्यापक खुद के लिए घर से लाते हैं पानी ग्रामीण नवीन कुमार, राजेंद्र कुमार, जयभगवान, गोपालाराम, कालूराम, मनोज, कुलदीप आदि का आरोप है कि विद्यालय के अध्यापक खुद के लिए अपने घर से पानी के कैंपर लाते हैं लेकिन बच्चाें को लेकर कोई प्रबंध नहीं किए जा रहे है। बच्चों के लिए पानी तक नहीं है। मजबूरी में बच्चों को घर से पानी लेकर आना पड़ता है। उनका कहना है कि सरकारी विद्यालयों में बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव विद्यार्थियों की पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। उन्होंने शिक्षा विभाग से जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो गर्मी के इस मौसम में विद्यार्थियों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। अध्यापकों पर लगा बिजली चोरी का आरोप ग्रामीण कालूराम, मनोज, कुलदीप का आरोप है कि स्कूल के अध्यापक अपनी सुविधा के लिए बिजली तार से बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से कुंडी लगाकर बिजली व्यवस्था कर रहे है लेकिन बच्चों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी बिजली निगम के कर्मचारियों ने बिल न भरने के कारण स्कूल का कनेक्शन काट दिया था लेकिन स्कूल प्रबंधन बिजली बिल भरने की बजाए बच्चों की आड़ में बिजली चोरी कर रहा है। बिजली निगम के एसडीओ से वीरवार सुबह बात हो गई थी। उनसे अनुरोध कर बिजली कनेक्शन पुन: जोड़ने के लिए बोला गया है। उन्होंने जल्द कनेक्शन जारी करने का आश्वासन दिया है। - सविता यादव, प्राचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय। मेरे संज्ञान में मामला नहीं है। हालांकि बिजली बिल भरने के लिए स्कूलाें के पास कई तरह के फंड उपलब्ध होते हैं। खाराखेड़ी स्कूल द्वारा पिछले 10 महीनों से बिल क्यों नहीं भरा गया है। इसकी जांच करवाई जाएगी। संगीता बिश्नोई, डीईओ, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

टीईटी परीक्षा के दूसरे दिन रही सख्त निगरानी, डीएम ने किया कई परीक्षा केंद्रों का दौरा

03 Jul 2026

कौशाम्बी में एलपीजी टैंकर ब्लास्ट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, देखकर दहल गए लोग

03 Jul 2026

सुनाम पहुंचे स्पीकर कुलतार संधवां ने बेअदबी कानून पर दिया बड़ा बयान

अंबेडकरनगर में टीईटी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी बोले- पेपर का पैटर्न बदला, पेपर लीक की चिंता

03 Jul 2026

हांसी। लावारिस समझकर मरीज का इलाज न कर वापस लौटाया

03 Jul 2026
विज्ञापन

हांसी। नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञों की कमी से मरीज परेशान

03 Jul 2026

Video: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 'उत्तर प्रदेश महोत्सव-2026' का आगाज, जानिए पूरी डिटेल

03 Jul 2026
विज्ञापन

Video: सुरक्षित कानून-व्यवस्था से बदली यूपी की तस्वीर, इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली रफ्तार

03 Jul 2026

Video: इन्फ्रास्ट्रक्चर समिट में संजय सेठ बोले, मध्य वर्ग और आत्मनिर्भर भारत को मिली नई ताकत

03 Jul 2026

Video: इन्फ्रास्ट्रक्चर समिट में यूपी मॉडल की सराहना, 2047 के विकसित भारत में अहम भूमिका पर जोर

03 Jul 2026

रतिया : शराब ठेके पर फायरिंग और गंडासे से हमला, 40 हजार की लूट

03 Jul 2026

Video: सोलन में जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के 47 निदेशकों को दिया बेहतर शासन और आत्मनिर्भरता का प्रशिक्षण

03 Jul 2026

कुरुक्षेत्र : मीरी-पीरी संस्थान में वेतन विवाद के चलते धरने पर उतरे कर्मचारी, चढ़ूनी समर्थन में पहुंचे

03 Jul 2026

आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल;video

03 Jul 2026

Hamirpur News: पाइपलाइन के लिए खोदी गई नालियों से बढ़ी परेशानी, दुकानदारों ने उठाई सड़क बहाली की मांग

रोहतक : संस्था के दान को लेकर जारी किया जाए श्वेत पत्र

03 Jul 2026

जापानी संतों ने हरिद्वार में ली दीक्षा, चार युवा बने मंडलेश्वर

03 Jul 2026

Hanuman Beniwal का बड़ा ऐलान! NDA से इनकार, 2028 में तीसरे मोर्चे के साथ चुनाव लड़ेगी RLP

03 Jul 2026

जालंधर सीआईए स्टाफ ने पांच आरोपी पकड़े, तीन पिस्टल, छह कारतूस और हेरोइन बरामद

03 Jul 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: छह जुलाई को होगी ट्रस्ट की बैठक, ऐसे तय होगा चंपत राय और अनिल का भविष्य

03 Jul 2026

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत में होर्डिंग्स से सजाई गई राजधानी लखनऊ

03 Jul 2026

मनीष तिवारी की नाराजगी से पंजाब कांग्रेस में हलचल, पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज

Damoh News: तेज बारिश के बीच गिरी बिजली, मासूम की गई जान; नानी की हालत गंभीर उपचार जारी

03 Jul 2026

Meerut: मेरठ कचहरी में मीडिया से अभद्रता का आरोप, फोटो खींचने पर मोबाइल छीनने का दावा

03 Jul 2026

Meerut: मानक पूरे करने के आश्वासन पर बच्चा पार्क स्थित कोचिंग सेंटर की सील खोली, एमडीए ने दी राहत

03 Jul 2026

Meerut: दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण रही यूपीटीईटी परीक्षा, सनातन धर्म इंटर कॉलेज से बाहर निकले परीक्षार्थी

03 Jul 2026

Meerut: अंडर-16 जोनल ट्रायल शुरू, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम, भामाशाह मैदान पर जुटी प्रतिभाएं

03 Jul 2026

Jaisalmer News: तोताराम कॉलोनी में अतिक्रमण अभियान पर विवाद, पूर्व मंत्री ने लगाया भेदभाव का आरोप

03 Jul 2026

Saharanpur: तमंचे के बल पर लूट का आरोप, रेलवे स्टेशन जाते युवक से ढाई हजार रुपये छीनने की शिकायत

03 Jul 2026

Muzaffarnagar: फुलत मदरसे पर धर्मांतरण के गंभीर आरोप, स्वामी यशवीर महाराज ने जारी की नामों की सूची, उच्चस्तरीय जांच की मांग

03 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed