Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Construction of Shaheed Madan Lal Dhingra Chowk has begun on Bhattu Road in Fatehabad; it will be built with a 12-foot radius and is expected to help curb accidents.
{"_id":"6afebf6ec2ad08ee8f00ffa7","slug":"video-construction-of-shaheed-madan-lal-dhingra-chowk-has-begun-on-bhattu-road-in-fatehabad-it-will-be-built-with-a-12-foot-radius-and-is-expected-to-help-curb-accidents-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में भट्टू रोड पर शहीद मदन लाल धींगड़ा चौक का निर्माण शुरू, 12 फीट गोलाई में बनेगा, हादसों पर भी लगेगी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में भट्टू रोड पर शहीद मदन लाल धींगड़ा चौक का निर्माण शुरू, 12 फीट गोलाई में बनेगा, हादसों पर भी लगेगी लगाम
शहर के भट्टू रोड स्थित मिनी बाइपास चौक की तस्वीर अब बदलने वाली है। यहां शहीद मदन लाल धींगड़ा के नाम से चौक का निर्माण शुरू हो गया है। वीरवार को नगर परिषद की ओर से बुल्डोजर से खोदाई का काम शुरू करवाया गया। करीब 6 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस चौक को 12 फीट गोलाई में तैयार किया जाएगा। चौक पर ग्रेनाइट पत्थर लगाया जाएगा और शहीद मदन लाल धींगड़ा की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।
लंबे समय से इस चौक के निर्माण की मांग उठाई जा रही थी। ऑल इंडिया पंजाबी-खत्री कम्युनिटी की ओर से लगातार प्रशासन और नगर परिषद के समक्ष यह मांग रखी जा रही थी। अब निर्माण कार्य शुरू होने से समाज के लोगों में खुशी है। कम्युनिटी के जिला सलाहकार पीपी चोपड़ा ने कहा कि शहीद मदन लाल धींगड़ा के नाम पर चौक बनाने की मांग काफी समय से की जा रही थी। नगर परिषद ने इस दिशा में कदम उठाते हुए निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है।
हादसों की आशंका वाले स्थान पर बनेगा व्यवस्थित चौक
इस चौक का निर्माण केवल शहीद की स्मृति को संजोने तक सीमित नहीं है, बल्कि यातायात व्यवस्था के लिहाज से भी इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल, इस स्थान पर एक तरफ मिनी बाइपास गुजरता है तो दूसरी तरफ फतेहाबाद-भट्टू मार्ग है। दोनों मार्गों के मिलने के कारण यहां वाहनों की आवाजाही बनी रहती है और हादसों की आशंका रहती है। चौक बनने से इस स्थान को व्यवस्थित स्वरूप मिलने के साथ यातायात संचालन में भी मदद मिलने की उम्मीद है।
नगर परिषद की ओर से निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। इससे एक ओर जहां शहीद की स्मृति को स्थायी पहचान मिलेगी, वहीं दूसरी ओर इस व्यस्त स्थान की सुंदरता भी बढ़ेगी। -सुमित चोपड़ा, एमई, नगर परिषद।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।