Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Be careful when eating sweets during the festive season; seven samples—including paneer, khoya, and kalakand—have failed quality tests.
{"_id":"6aeb1046c6b5d0808408f48e","slug":"video-be-careful-when-eating-sweets-during-the-festive-season-seven-samples-including-paneer-khoya-and-kalakand-have-failed-quality-tests-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"त्योहार पर मिठाई खाना संभलकर, पनीर,खोया व कलाकंद समेत सात सैंपल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार पर मिठाई खाना संभलकर, पनीर,खोया व कलाकंद समेत सात सैंपल फेल
फतेहाबाद। त्योहारों पर मिठाइयों और डेयरी उत्पादों की खरीदारी करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जिले में चलाए गए सैंपलिंग अभियान में पनीर, खोया, देसी घी और कलाकंद समेत सात खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच में सब-स्टैंडर्ड पाए गए हैं।
वहीं, खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने पर दो प्रतिष्ठानों के लाइसेंस और दो के पंजीकरण भी निलंबित कर दिए गए हैं। बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सीएम फ्लाइंग के साथ रतिया चुंगी स्थित तरसेम दूध डेयरी पर अचानक छापेमारी की। टीम ने मौके से दूध और घी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। ये कार्रवाई हिसार, सिरसा और फतेहाबाद के डेजिग्नेटेड कम नोडल अधिकारी गौरव छाबड़ा तथा फतेहाबाद के फूड सेफ्टी अधिकारी रवि राठी के नेतृत्व में की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।