Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Bank employees on strike demanding a five-day work week; banks in Fatehabad closed for three days.
{"_id":"6aa3bab2d1d0a17e1e060a62","slug":"video-bank-employees-on-strike-demanding-a-five-day-work-week-banks-in-fatehabad-closed-for-three-days-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पांच दिन वर्किंग की मांग को लेकर बैंककर्मी हड़ताल पर, फतेहाबाद में तीन दिन बैंक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन वर्किंग की मांग को लेकर बैंककर्मी हड़ताल पर, फतेहाबाद में तीन दिन बैंक बंद
पांच दिन बैंकिंग लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते फतेहाबाद जिले में भी सरकारी बैंकों सहित कुछ निजी बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा। इसके बाद 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं लगातार तीन दिन बंद रहेंगी।
बैंक यूनियनों की मुख्य मांग हर शनिवार को अवकाश देने की है। यूनियनों का कहना है कि 8 मार्च 2024 को इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के साथ हुए द्विपक्षीय समझौते में पांच दिन वर्किंग पर सहमति बनी थी। प्रस्ताव के तहत सोमवार से शुक्रवार तक कर्मचारियों से प्रतिदिन करीब 40 मिनट अतिरिक्त काम लिया जाना है। आई बी ए की ओर से प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जाने के बावजूद अब तक मंजूरी नहीं मिलने से कर्मचारियों में रोष है।
हड़ताल के दौरान फतेहाबाद में बैंक शाखाओं की सेवाएं प्रभावित रहेंगी, हालांकि एटीएम, यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से दीपक कुंडू राज्य प्रधान बैंक यूनियन ने बताया की उपलब्ध रहने की उम्मीद है। यूनियनों ने नई पी एल आई व्यवस्था में कर्मचारियों के बीच कथित भेदभाव का भी विरोध किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।