Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Anger has erupted against the Congress in Fatehabad's Ratia over the insult to the Sikh community and a Dalit MLA; demands have been raised for a public apology from the Hooda father-son duo and Induraj Narwal.
{"_id":"6a93b18ea08d1cab3705e466","slug":"video-anger-has-erupted-against-the-congress-in-fatehabads-ratia-over-the-insult-to-the-sikh-community-and-a-dalit-mla-demands-have-been-raised-for-a-public-apology-from-the-hooda-father-son-duo-and-induraj-narwal-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रतिया: सिख समाज और दलित विधायक के अपमान को लेकर कांग्रेस के खिलाफ फूटा गुस्सा, हुड्डा पिता-पुत्र और इंदुराज नरवाल से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया: सिख समाज और दलित विधायक के अपमान को लेकर कांग्रेस के खिलाफ फूटा गुस्सा, हुड्डा पिता-पुत्र और इंदुराज नरवाल से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग
सिख समाज पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और विधानसभा में रतिया से दलित विधायक जरनैल सिंह के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में शनिवार को अनाज मंडी स्थित पूर्व सरपंच सुरेश झाम्ब के कार्यालय में जरनैल सिंह के समर्थकों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने और विधायक से बदसलूकी करने पर कांग्रेस पार्टी और संबंधित नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और विधायक इंदुराज नरवाल से सिख समाज और दलित विधायक के अपमान पर बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने की मांग रखी। समर्थकों ने बताया कि हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान जब विधायक जरनैल सिंह ने दीपेंद्र हुड्डा द्वारा सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताए जाने का विरोध किया, तो कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने उनके हाथ से स्लोगन लिखा पर्चा छीन लिया। इसे एक दलित जन प्रतिनिधि का सीधा अपमान बताया गया।
वक्ताओं ने कहा कि राजनीतिक विचारधाराएं भिन्न हो सकती हैं, लेकिन किसी भी धर्म या समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाना असहनीय है। सार्वजनिक मंचों और सदन में सभी नेताओं को मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह विरोध किसी दलगत राजनीति के तहत नहीं, बल्कि सिख समाज के सम्मान और दलित स्वाभिमान की रक्षा के लिए है। यदि आरोपी नेताओं ने माफी नहीं मांगी, तो भविष्य में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर कांग्रेसी नेता व जरनैल समर्थक सुखपाल सिंह महमदकी, सुरेश झाम्ब, त्रिलोचन सिंह, दर्शन गिल सहित बड़ी संख्या में समर्थक व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।