{"_id":"685956357e808b545008297d","slug":"video-a-group-left-from-jakhal-for-the-amarnath-yatra-bhandara-2025-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: जाखल से अमरनाथ यात्रा में भंडारे के लिए जत्था रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: जाखल से अमरनाथ यात्रा में भंडारे के लिए जत्था रवाना
बाबा अमरनाथ बर्फानी की यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी। ऐसे में अमरनाथ की यात्रा में शिव सेवा मंडल जाखल मंडी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर सोमवार को जाखल शाखा का पहला जत्था शाम को अनाज मंडी से रवाना हुआ। शिव सेवा मंडल द्वारा भंडारा लेकर रवाना होने से पहले अनाज मंडी में शिव भक्तों का तांता लगा नजर आया। जहां लंगर के प्रस्थान के मौके बड़ी संख्या में पहुंचें लोगों ने बाबा बर्फानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस विशाल भंडारे को लहरा गागा से पंजाब एग्रो के पूर्व चेयरमैन बीजेपी के वरिष्ठ नेता सतपाल सिंगला ने हरी झंड़ी देकर रवाना किया। बता दे कि शिव सेवा मंडल द्वारा बीते 36 वर्षों से हर वर्ष अमरनाथ यात्रा के दौरान भंडारा आयोजित किया जाता है। यह भंडारा कश्मीर के चंदनवाड़ी में लगाया जाएगा। शिव सेवा मंडल का ये 37वा विशाल भंडारा है। इस बार जाखल क्षेत्र से भी बड़ी तादाद में भक्त बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।