फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Nikita is running with the dream of winning an Olympic medal

Fatehabad News: ओलंपिक में पदक जीतने का सपना संजोए दौड़ रहीं निकिता

Sun, 11 Oct 2026 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 11 Oct 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Nikita is running with the dream of winning an Olympic medal
​खिलाड़ी निकिता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। मेहनत, लगन और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर गांव मताना की निकिता एथलेटिक्स में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। निकिता पिछले तीन साल से अभ्यास कर रही है। उनका सपना ओलंपिक में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है।
निकिता बीएससी की पढ़ाई कर रही हैं। उनकी मां शकुंतला देवी और पिता राम सिंह हैं। उनके पिता सिविल सर्जन कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। पढ़ाई के साथ खेलों में समय देना निकिता की दिनचर्या का अहम हिस्सा है। वह खेल और शिक्षा के बीच संतुलन बनाकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

निकिता 200 मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ के साथ 400 मीटर हर्डल स्पर्धा में भी भाग लेती हैं। वह जिला स्तर पर चार बार प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। इसके अलावा दो बार राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर चुकी हैं और एक बार राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकिता पुलिस लाइन में कोच विनोद मोरवाल के मार्गदर्शन में अभ्यास करती हैं। कोच की देखरेख में वह अपनी गति, सहनशक्ति और दौड़ की तकनीक को बेहतर बनाने के लिए मेहनत कर रही हैं। निकिता का लक्ष्य केवल प्रतियोगिताओं में भाग लेना नहीं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना है। उनका सपना ओलंपिक में पदक जीतना है। इसके लिए वह नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed