{"_id":"6acbc163390d2003e80ac268","slug":"farmer-falls-off-tractor-after-collision-with-truck-dies-after-coming-under-the-wheel-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-162795-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर से नीचे गिरा किसान, टायर के नीचे आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर से नीचे गिरा किसान, टायर के नीचे आने से मौत
Sun, 11 Oct 2026 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। बाईपास पर पंजाबी ढाबे के सामने शुक्रवार-शनिवार देर रात नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिसार जिले के गांव लांधड़ी निवासी सुरेश सिंह ने बताया कि उसका बड़ा भाई नरेश कुमार (45) गांव के पड़ोसी संदीप उर्फ शुभम के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान बेचने के लिए रतिया आया था। धान बेचने के बाद दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गांव लौट रहे थे। सुरेश सिंह भी फतेहाबाद बाईपास स्थित रतिया मोड़ से उनके साथ ट्रॉली में बैठ गया।
रात करीब 12:30 बजे जब वे नेशनल हाईवे पर पंजाबी ढाबे के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रहे ट्रक के चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नरेश सड़क पर गिर गया और ट्रक का टायर उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं जबकि ट्रैक्टर चालक संदीप भी घायल हो गया।
विज्ञापन
राहगीर की सूचना पर पुलिस की डायल 112 टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने नरेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने संदीप को अग्रोहा रेफर किया गया। मामले में पुलिस ने 10 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।