{"_id":"68a974c3777e51db320a0ced","slug":"video-bike-collided-with-divider-in-charkhi-dadri-young-man-going-to-aunts-house-died-2025-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी-दादरी में डिवाइडर से टकराई बाइक, बुआ के घर जा रहे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी-दादरी में डिवाइडर से टकराई बाइक, बुआ के घर जा रहे युवक की मौत
दादरी शहर के लोहारू चौक ओवरब्रिज पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में रामनगर गांव निवासी विक्रम 27 की मौत हो गई। दादरी पुलिस ने शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया और बड़े भाई बिट्टू के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की।
रामनगर निवासी बिट्टू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि विक्रम उसका छोटा भाई था। वो दिहाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। शुक्रवार रात वो बाइक पर सवार होकर बुआ के पास गांव कोंट जा रहा था। जब वो दादरी के लोहारू चौक ओवरब्रिज पर पहुंचा तो उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद राहगीरों ने डायल 112 पर कॉल की और पुलिस टीम ने उसे दादरी नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद शव को अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया और शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया। जांच
अधिकारी एएसआई कुलदीप ने बताया कि इस संबंध में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।