{"_id":"6af21618aa0ca0405b0c6724","slug":"miscreants-kidnapped-a-young-man-and-robbed-him-of-one-lakh-rupees-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-162743-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बदमाशों ने युवक का अपहरण कर लूट लिए एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बदमाशों ने युवक का अपहरण कर लूट लिए एक लाख रुपये
Tue, 10 Nov 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव कारी रूपा स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक शुक्रवार को सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार चार अज्ञात बदमाशों ने युवक का अपहरण कर एक लाख रुपये लूट लिए। आरोपी युवक को जबरन कार में डालकर ढिगावा के पास श्यामकलां रोड पर छोड़कर फरार हो गए। बाढड़ा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस जांच करने में जुटी है।
गांव सुरपुरा कलां निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे पड़तल भोजास निवासी प्रदीप उससे पांच हजार रुपये लेने आया था। बाद में संदीप घर से एक लाख पांच हजार रुपये लेकर प्रदीप के साथ बाइक पर पहाड़ी नकीपुर कांटे पर पहुंचा जहां उसने प्रदीप को 4500 रुपये दे दिए।
संदीप बाइक से गाड़ी लेने के लिए बाढड़ा की तरफ जा रहा था। वह कारी रूपा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो पीछे से आई कार ने ओवरटेक कर उसकी बाइक के आगे रोक दी। कार से उतरे चार युवकों में से एक ने उसके हाथ पर डंडा मारा और जबरन कार में डाल लिया।कपड़े से उसका मुंह ढांप दिया और जेब में रखे एक लाख रुपये छीन लिए। उसे ढिगावा के नजदीक श्यामकलां रोड पर उतारकर फरार हो गए।
विज्ञापन
वहां से गुजर रहे व्यक्ति ने युवक को जबरन कार में डालते हुए देख लिया और इसकी बाढड़ा पुलिस को सूचना दी। बाढड़ा चौक पर तैनात एएसआई राजेश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
मौके पर संदीप की बाइक मिली। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर युवक संदीप से संपर्क किया। बाद में संदीप ने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। एसएचओ हरबीर ने बताया कि पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।