{"_id":"68a8a496baef09f7380eaed0","slug":"video-cyber-fraud-in-balod-retired-employee-duped-of-12-lakh-rs-2025-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: बालोद में रिटायर्ड कर्मचारी से 12 लाख की ठगी, बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: बालोद में रिटायर्ड कर्मचारी से 12 लाख की ठगी, बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार
बालोद पुलिस ने प्रधानमंत्री किसान योजना के नाम से एप्लीकेशन फाइल बनाकर मोबाइल हैकिंग कर 12 लाख 13 हजार रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को बिहार के जमुई से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डोंडिलोहरा थाना एवं साइबर सेल ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया है और दूसरे राज्य बिहार जाकर सभी को गिरफ्तार किया गया है। इनके द्वारा ई-सिम रखने के ऑप्शन वाले मोबाइल का उपयोग किया गया था और इनको फैक एप्लीकेशन किसी थर्ड व्यक्ति ने दिया था। यह ज्यादा पढ़े लिखे नहीं होने के बावजूद भी इस तरह आईटी सेक्टर के ठगी को अंजाम दिया करते थे। इस गिरोह में और भी लोग शामिल हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार करने की बात पुलिस अधीक्षक ने कही। पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि तीनों आरोपियों के पास से मोबाइल चेक बुक पासबुक तीन नग मोबाइल एक नग लैपटॉप लगभग 15 लख रुपये जब्त किए हैं। इनके द्वारा एक टॉप मॉडल वेन्यू कार का उपयोग भी किया जा रहा था। दरअसल, बिहार पहुंच कर टीम द्वारा कैंप लगाकर लोकल मुखबिर और लोकल थाने के सहयोग से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम नीतीश कुमार दास अरविंद कुमार दास और राकेश कुमार दास है, जो की जमुई बिहार के रहने वाले हैं। दरअसल, बीएसपी रिटायर बुजुर्ग दिलीप मेश्राम से इन्होंने एक ठगी को अंजाम दिया था और वह फेक एप्लीकेशन फाइल पूरे सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया जा रहे थे। रिटायर्ड कर्मचारी द्वारा डोंडिलोहरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद उस मोबाइल को हैक कर मोबाइल नंबर के सिम का ई-सिम तैयार कर लिया गया और ओटीपी लेकर फोन पर जनरेट कर अलग-अलग यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन पैसे डिजिटल ट्रांसफर किए गए। जब जांच की गई तो पता चला कि विभिन्न यूपीआई एप के माध्यम से पैसे निकाले गए हैं, आरोपियों को पूछताछ कर सभी सबूत को इकट्ठा कर आरोपियों को न्यायिक डिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।