{"_id":"6a8fdb65786ebcad1009bd8b","slug":"youtuber-and-haryanvi-singer-ankit-baliyan-shot-dead-in-shamli-18-rounds-fired-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"शामली में यू-ट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, 18 राउंड फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में यू-ट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, 18 राउंड फायरिंग
हरियाणवी सिंगर और अभिनेता अंकित बालियान हत्याकांड में की पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वारदात से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हत्या से कुछ समय पहले जिम में कसरत के दौरान अंकित के मोबाइल पर किसी की कॉल आई थी। फोन पर बातचीत के दौरान अंकित की कॉल करने वाले से तीखी बहस भी हुई थी। इसके बाद जैसे ही वह जिम से बाहर निकले, पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर पहले से ही जिम के बाहर मौजूद थे। जैसे ही अंकित जिम से बाहर निकले और अपनी स्कॉर्पियो में बैठने लगे, हमलावरों ने गाड़ी का गेट खोलकर उन पर फायरिंग शुरू कर दी।बताया गया कि ड्राइविंग सीट की तरफ दीवार होने के कारण अंकित उस ओर से बाहर नहीं निकल सके। उन्होंने स्कॉर्पियो के अंदर दूसरी तरफ जाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने गाड़ी का गेट जबरन खोल लिया और उन पर लगातार गोलियां चला दीं। फायरिंग में तीन गोलियां गाड़ी के अगले शीशे में लगीं, जबकि पांच गोलियां अंकित के शरीर में जा लगीं। सिर और पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गाड़ी के पास गिर पड़े। वारदात के बाद चारों बदमाश मौके से भाग गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।