{"_id":"6a981d5b36c41465f80361fd","slug":"students-in-haryana-will-now-get-admission-until-september-15-in-colleges-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: कॉलेजों में एडमिशन के लिए छात्रों को एक और मौका, अब इस दिन तक बढ़ी प्रवेश की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: कॉलेजों में एडमिशन के लिए छात्रों को एक और मौका, अब इस दिन तक बढ़ी प्रवेश की तारीख
Wed, 02 Sep 2026 06:32 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 02 Sep 2026 06:32 PM IST
सार
विभाग ने महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि शेष छात्रों को दाखिला प्रक्रिया पूरी करने में सुविधा दी जाए। इससे वे निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन, शुल्क जमा करने और अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन
कॉलेजों में एडमिशन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिले के लिए छात्रों को एक और मौका दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने दाखिले की अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी है। विभाग की ओर से यह आदेश एक सितंबर को जारी किया गया।
उच्च शिक्षा विभाग के महानिदेशक की ओर से प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों और सरकारी, अनुदान प्राप्त तथा स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र भेजा गया है। कई महाविद्यालयों और छात्रों की ओर से दाखिला पोर्टल दोबारा खोलने का अनुरोध किया गया था। इसे देखते हुए स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अंतिम तारीख बढ़ाई गई है।