{"_id":"6a982205e8de2e111b085a4b","slug":"admissions-for-the-first-year-of-undergraduate-courses-will-now-continue-until-september-15-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1112669-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिले अब 15 सितंबर तक होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिले अब 15 सितंबर तक होंगे
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों व महाविद्यालयों के अनुरोध पर दोबारा खोला पोर्टल
चंडीगढ़। हरियाणा के महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिले के लिए विद्यार्थियों को एक और मौका दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने दाखिले की अंतिम तारीख बढ़ाकर अब 15 सितंबर कर दी है।
उच्च शिक्षा विभाग के महानिदेशक की ओर से प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों और सरकारी, अनुदान प्राप्त तथा स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र भेजा गया है। कई महाविद्यालयों व विद्यार्थियों की ओर से दाखिला पोर्टल दोबारा खोलने का अनुरोध किया गया था। इसे देखते हुए स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए अंतिम तारीख बढ़ाई गई है।