{"_id":"689a0f6025459bffc102bae3","slug":"video-haryana-congress-leaders-watched-rahul-gandhi-video-2025-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"वोट चोरी... कांग्रेसी नेताओं ने देखी राहुल गांधी के आरोपों वाली वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट चोरी... कांग्रेसी नेताओं ने देखी राहुल गांधी के आरोपों वाली वीडियो
चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी द्वारा लगाए वोट चोरी के आरोपों का वीडियो चलाया गया। इस दौरान राज्य के कांग्रेसी नेताओं व समर्थकों ने वीडियो देखा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के निर्देशानुसार पीसीसी दफ्तर में वीडियो चलाया गया है। सोमवार को दोपहर 3.00 बजे पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, चंडीगढ़ में वीडियो प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर केवल ढींगरा (मीडिया इंचार्ज), केसी भाटिया (चेयरमैन लीगल डिपार्टमेंट), सुधा भारद्वाज (चेयरपर्सन महिला कांग्रेस), रविंदर रावल, तारा चंद धनवाल, सुनील भारद्वाज, केके हुड्डा, भावना ग्रेवाल, रणबीर सिंह चौहान मौजूद थे। ये सभी वकील हैं। प्रवीन दहिया, पवन जैन, साहिल दहिया, करण सिंह नारंग, नीतीश रावल (प्रधान एनएसयूआई, पंचकूला) और प्रोफेसर एसएस ढुल भी उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।