फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress protest against the FIR filed against Rahul Gandhi.

Chandigarh-Haryana News: राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन



- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर जुटे कांग्रेसी, भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान के विरोध में हरियाणा कांग्रेस ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस के विधायक, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हुड्डा ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की नीतियों का विरोध करना विपक्ष का अधिकार है। राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर और खरगे के साथ हुए व्यवहार को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी और विपक्ष की आवाज को दबाने के कर प्रयास का विरोध करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed