{"_id":"6899bdb1c0c29ca2d904424f","slug":"video-abvp-workers-were-given-training-for-membership-campaign-in-hamirpur-2025-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के लिए दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के लिए दिया प्रशिक्षण
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर इकाई ने हमीरपुर महाविद्यालय परिसर में सदस्यता कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में जिला संगठन मंत्री अभिलाष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और सदस्यता अभियान के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला के दौरान नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। अभिलाष शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन ही नहीं, बल्कि एक विचार है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आहवान किया है कि वे अधिक से अधिक छात्रों को संगठन से जोड़ें और उनमें देशभक्ति एवं समाज सेवा की भावना जगाएं। हमीरपुर इकाई अध्यक्ष अनिकेत ठाकुर ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आगामी सदस्यता अभियान के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना और अभियान की रणनीति तय करना है। विद्यार्थी परिषद ही ऐसा संगठन है जो महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की समस्याओं को उठाता है। इस अवसर पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।