{"_id":"6ae0a987ff7b45230f0ca896","slug":"video-alka-lamba-unveiled-a-poster-at-the-chandigarh-state-committee-office-regarding-the-november-1st-rally-in-delhi-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अलका लांबा का दावा: हरियाणा से एक लाख लोग आएंगे, वोट चोर गद्दी छोड़ का गूंजेगा नारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलका लांबा का दावा: हरियाणा से एक लाख लोग आएंगे, वोट चोर गद्दी छोड़ का गूंजेगा नारा
कांग्रेस महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने दिल्ली में एक नवंबर की रैली को लेकर चंडीगढ़ प्रदेश कमेटी दफ्तर में पोस्टर जारी किया। उन्होंने दावा किया कि वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में हरियाणा में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होंगे, इनमें पांच हजार से अधिक महिलाएं होंगी।
चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के अनुसार प्रदेश ने वोट चोरी की सबसे ज्यादा मार झेली है। रैली में कांग्रेस का नारा वोट बचाओ, वोट चोर गद्दी छोड़ होगा। इस दौरान तीन प्रमुख मांगें, जिसनमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर रोक और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की जाएगी। देशभर में रैली में 10 लाख लोगों के शामिल होने के दावे के बीच लांबा ने कहा कि इनमें वो मतदाता भी शामिल होंगे, जिन 13 करोड़ से अधिक मतदाता के नाम भी काटे गए हैं।
लांबा ने कहा कि 10 लाख में देशभर में 50 हजार महिलाएं शामिल होगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि अगर तीनों मांगों पर सरकार अमल कर लें तो रैली 30 सेकेंड के अंदर निरस्त कर दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।