फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Pay 5,000 rupees annually to get cashless medical treatment worth up to 5 lakh rupees.

Chandigarh-Haryana News: 5 हजार रुपये सालाना देकर मिलेगा 5 लाख तक का कैशलेस इलाज

विज्ञापन
हरियाणा दिवस पर एक नवंबर से चिरायु योजना का बढ़ेगा दायरा
विज्ञापन

3 लाख रुपये से अधिक आय वाले परिवार भी जुड़ सकेंगे



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में अब 3 लाख रुपये से अधिक सालाना आय वाले परिवार भी चिरायु स्वास्थ्य योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें सालाना 4 हजार या 5 हजार रुपये का योगदान देना होगा। योजना का विस्तार 1 नवंबर 2026 से लागू होगा। इससे मध्यम और अधिक आय वाले उन परिवारों को भी अस्पताल में भर्ती होने पर इलाज के खर्च से राहत मिल सकेगी जो अब तक इस दायरे में नहीं थे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि 3 लाख रुपये से अधिक और 6 लाख रुपये तक की सालाना आय वाले परिवारों को योजना का लाभ लेने के लिए हर साल 4 हजार रुपये देने होंगे। वहीं, 6 लाख रुपये से अधिक आय वाले परिवारों को सालाना 5 हजार रुपये का भुगतान करना होगा। परिवार की आय का सत्यापन परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के आंकड़ों से किया जाएगा। योजना के तहत पात्र परिवार सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में सालाना 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज करा सकेंगे। इसमें सर्जरी, बीमारियों का इलाज और डे-केयर प्रक्रियाएं शामिल हैं। पहले से चली आ रही बीमारियों का इलाज भी कवर होगा। परिवार के सदस्यों की संख्या और उनकी उम्र की कोई सीमा नहीं रखी गई है।
विज्ञापन



ऑनलाइन भी करा सकेंगे पंजीकरण



पात्र परिवार चिरायु योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर सालाना योगदान जमा कर सकते हैं। कार्ड सरकारी अस्पतालों, कॉमन सर्विस सेंटरों और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से भी बनवाए जा सकेंगे। कार्ड एक साल के लिए मान्य होगा। वर्तमान में 1.80 लाख रुपये से अधिक और 3 लाख रुपये तक सालाना आय वाले पात्र परिवार 1,500 रुपये सालाना देकर योजना का लाभ ले सकते हैं। हालांकि सरकारी कर्मचारियों और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के तहत चिकित्सा सुविधा पाने वाले कुछ वर्गों को नए प्रावधानों से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed