{"_id":"6ae0a9f0bb902442e606e0bf","slug":"an-independent-investigation-should-be-conducted-into-the-allegations-of-vote-theft-congress-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1160633-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट चोरी के आरोपों की स्वतंत्र जांच करवाई जाए : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट चोरी के आरोपों की स्वतंत्र जांच करवाई जाए : कांग्रेस
विज्ञापन
- एसआईआर रोकने और पात्र मतदाताओं के नाम बहाल करने की मांग उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस ने चुनावी अनियमितताओं के आरोपों की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने-काटने, दोहरी प्रविष्टियों और चुनावी आंकड़ों में विसंगतियों पर निर्वाचन आयोग को जवाब देना चाहिए।
दोनों नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में आयोग के हलफनामे पर सवाल उठाते हुए महाराष्ट्र और कर्नाटक के महादेवपुरा व अलंद से जुड़े आरोपों की जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि आरोपों की पुष्टि स्वतंत्र जांच से होनी चाहिए और दोष तय करने से पहले तथ्यों की पड़ताल जरूरी है।
कांग्रेस ने पर्याप्त सुरक्षा उपाय और प्रभावी अपील व्यवस्था बनने तक एसआईआर रोकने तथा पात्र मतदाताओं के नामों का सत्यापन कर उन्हें बहाल करने की मांग की। पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करेगी। इसके अलावा 25-26 नवंबर को दिल्ली चलो कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन
किसान की लागत बढ़ी, डीएपी की किल्लत
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने धान के उचित दाम, मंडियों में धीमे उठान और डीएपी की किल्लत का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि महंगा डीजल और बिजली खेती की लागत बढ़ा रहे हैं। बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में विशेष गिरदावरी कर मुआवजा दिया जाए। खाद की पर्याप्त आपूर्ति और धान का समय पर उठान सुनिश्चित किया जाए।