{"_id":"6aa50f9554879cbcce00715b","slug":"jaggu-bhagwanpuria-gang-accused-extradited-from-moldova-to-india-21-cases-registered-against-him-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोल्दोवा से भारत लाया गया जग्गू भगवानपुरिया गैंग का आरोपी, 21 केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोल्दोवा से भारत लाया गया जग्गू भगवानपुरिया गैंग का आरोपी, 21 केस दर्ज
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:09 PM IST
Link Copied
पंजाब सरकार की गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े कुख्यात आरोपी अमृत दालम उर्फ अमृतपाल सिंह को मोल्दोवा से गिरफ्तार कर भारत लाया गया है। पंजाब पुलिस की ओफ्टेक टीम ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से करीब छह महीने तक चलाए गए ‘ऑपरेशन ईस्टर्न रीच’ के तहत यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक अमृत दालम अक्टूबर 2024 में फर्जी पासपोर्ट के जरिए भारत से फरार होकर विदेश चला गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस की ओफ्टेक टीम ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था। इसके बाद मोल्दोवा के ओटाकी बॉर्डर क्रॉसिंग पर उसे हिरासत में लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।