{"_id":"6ab65b565c9f48af47057e56","slug":"cbi-chargesheets-6-ias-officers-in-haryana-s-504-crore-bank-scam-alleges-gold-coins-and-2-crore-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के ₹504 करोड़ बैंक घोटाले में 6 IAS पर CBI चार्जशीट, सोने के सिक्के और ₹2 करोड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के ₹504 करोड़ बैंक घोटाले में 6 IAS पर CBI चार्जशीट, सोने के सिक्के और ₹2 करोड़ का आरोप
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Fri, 25 Sep 2026 05:01 PM IST
Link Copied
हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों और संस्थाओं के सरकारी फंड से जुड़े कथित ₹504 करोड़ के घोटाले में CBI ने छह IAS अधिकारियों समेत 19 आरोपियों के खिलाफ तीसरी चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में अधिकारियों पर बैंक अधिकारियों और अन्य आरोपियों के साथ कथित आपराधिक साजिश, सरकारी धन को निजी बैंकों में ट्रांसफर कराने और वित्तीय नियमों की अनदेखी के आरोप लगाए गए हैं। CBI की चार्जशीट में साकेत कुमार, राम कुमार सिंह, पंकज अग्रवाल, प्रदीप कुमार, विनीत गर्ग और मोहम्मद शाइन के नाम शामिल हैं। एजेंसी के मुताबिक मामले में IDFC First Bank और AU Small Finance Bank से जुड़े अधिकारियों तथा हरियाणा सरकार के अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की गई है। चार्जशीट के अनुसार, सरकारी विभागों के फंड को कथित तौर पर तय प्रक्रिया से हटकर निजी बैंकों की चुनिंदा शाखाओं में ट्रांसफर किया गया। CBI का आरोप है कि बाद में इन रकमों को तीसरे पक्ष के खातों में भेजकर कई खातों के जरिए घुमाया गया और नकदी में बदला गया। इस प्रक्रिया में वित्त विभाग की वित्तीय सावधानी और धोखाधड़ी रोकने संबंधी गाइडलाइन का उल्लंघन होने की बात कही गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।