{"_id":"6b05543d0aca7cb14f0dfac0","slug":"video-remodeling-work-on-the-jui-feeder-canal-begins-in-bhiwani-with-a-budget-of-rs21-crore-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में 21 करोड़ के बजट से शुरू हुआ जूई फीडर नहर के रिमाडलिंग का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में 21 करोड़ के बजट से शुरू हुआ जूई फीडर नहर के रिमाडलिंग का काम
जिले के 125 गांवों की जलापूर्ति देने वाली जूई फीडर नहर का 21 करोड़ के बजट से रिमाडलिंग का काम शुरू हुआ है। जूई नहर के रिमाडलिंग कार्य से इसकी 82 क्यूसेक क्षमता भी बढ़ जाएगी वहीं सात सब माइनरों तक भी बेहतर ढंग से नहरी पानी टेल पर पहुंचेगा। करीब 26 किलोमीटर दायरे में ईंटों से बनी नहर को सीसी पैटर्न पर तैयार कराएगा।
इसमें नहर की 5.8 फीट से बढ़ाकर 9.3 फीट तक गहराई हो जाएगी। इसके बाद जूई फीडर नहर की क्षमता 405 क्यूसेक से बढ़कर 487 क्यूसेक पानी प्रवाह तक हो जाएगी। इसके बाद शहरी जलघरों को पर्याप्त नहरी पानी मिलेगा वहीं किसानों की सूखी भूमि भी सिंचित होगी। रिमाडलिंग का जून 2027 तक काम पूरा होने की उम्मीद है।
सिंचाई विभाग की जूई वाटर डिविजन के तहत आने वाली जूई फीडर नहर का मिताथल हैड आरडी 88 हजार से लेकर गांव लोहानी पंप हाउस तक 21 करोड़ के बजट से एक लाख 73 हजार 400 आरडी तक करीब 26 किलोमीटर लंबी ईंटों से बनी नहर को कंकरिट (सीसी पैटर्न) से तैयार किया जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल के प्रयासों से जूई नहर का निर्माण वर्ष 1969 के आसपास आरंभ हुआ था। जिसे 1971-72 तक तैयार किया गया था। जूई कनाल सिस्टम (उठान सिंचाई परियोजना) की इस महत्वाकांक्षी नहर के कारण ऊंचे रेतीले टीलों और मरुस्थलीय क्षेत्रों तक पानी पहुंचाना संभव हो पाया था। समय-समय पर इस सिस्टम को अपग्रेड भी किया गया, मगर डेढ़ दशक तक ये नहर ईंटों से बनी रही, जिसकी वजह से झाड़ियां उगने और मिट्टी से पानी के प्रवाह में सबसे बड़ी बाधा बनी। अब सिंचाई विभाग जूई फीडर नहर को कंक्रीट लाइनिंग से तैयार करा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।