{"_id":"6733678a5038e0ec16014cab","slug":"video-railway-overbridge-work-stopped-for-three-months-in-bhiwani-will-start-again","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में तीन माह से रूके रेलवे ओवरब्रिज का काम फिर होगा शुरू, ज्वांइट गाटरों को रखने के लिए पहुंची मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी में तीन माह से रूके रेलवे ओवरब्रिज का काम फिर होगा शुरू, ज्वांइट गाटरों को रखने के लिए पहुंची मशीनें
भिवानी के कस्बा मुंढाल में रोहतक हांसी रेलवे लाइन पर बनने वाला ओवरब्रिज निर्माण कार्य फिर से शुरू होगा। पुल के टॉप सेक्शन को जोड़ने वाले गाटरों को रखने के लिए ज्वाइंट मशीन निर्माण स्थल पर पहुंच गई है। जिसके कारण जींद से भिवानी आने-जाने वाले वाहन चालकों को जल्द ही राहत मिलेगी। पुल निर्माण के कारण जींद-भिवानी मार्ग पिछले ढाई साल से बंद पड़ा है। जिसके कारण हर रोज यहां से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पुल के आसपास लगते खेतों में आने-जाने के लिए किसानों को मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है।
दरअसल, रोहतक से हांसी को रेलमार्ग से जोड़ने के लिए रेलवे विभाग द्वारा हांसी-रोहतक रेलवे लाइन बिछाई गई थी। जिस पर रेल यातायात शुरू भी हो चुका है। इस रेल मार्ग पर गांव मुंढाल से गुजरने वाले नेशनल हाइवे 709 ई जींद-भिवानी सड़क मार्ग पर ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। ओवरब्रिज का निर्माण मार्च-अप्रैल साल 2022 में शुरू किया गया था। आरंभ में दोनों साइड से पुल का कार्य सुचारू रूप से चला। लेकिन पुल निर्माण स्थाल तक मशीन पहुंचने का रास्ता न होने के कारण मशीन नहीं भेजी गई थी। अब गाटरों को रखने के लिए मशीनें निर्माण स्थल पर पहुंच चुकी है। निर्माण कार्य शुरू होने के पश्चात दो माह के अंदर ही पुल बनकर तैयार हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।