Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
VIDEO : Protest against the condition of NAFED in mustard purchase in Bhiwani, commission agents staged a sit-in outside the market committee office
{"_id":"67e673a24a464bb6c702db6c","slug":"video-protest-against-the-condition-of-nafed-in-mustard-purchase-in-bhiwani-commission-agents-staged-a-sit-in-outside-the-market-committee-office-2025-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में नैफेड की सरसों खरीद में शर्त का विरोध, आढ़तियों ने दिया मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी में नैफेड की सरसों खरीद में शर्त का विरोध, आढ़तियों ने दिया मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना
नैफेड की सरसों खरीद में हैंडलिंग एजेंटों से 25 लाख रुपये सिक्योरिटी जमा कराने और एक करोड़ का चेक देने के मामले को लेकर चला आ रहा गतिरोध खत्म नहीं हुआ। शुक्रवार को दी ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के बैनर तले आढ़तियों ने भिवानी में हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड कार्यालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। आढ़तियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होगा उनका धरना जारी रहेगा।
भिवानी जिले की 11 मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद का काम चल रहा है। लेकिन भिवानी, जूई और बहल मंडी में नैफेड द्वारा सरसों की सरकारी खरीद में सोसायटी की ओर से हैंडलिंग एजेंट बनाए जाने को लेकर 25 लाख रुपये की सिक्योरिटी राशि जमा कराने और एक करोड़ का चेक देने की शर्त लगा रखी है।
इसी के विरोध में हैंडलिंग एजेंटों ने सरसों की सरकारी खरीद का बहिष्कार किया हुआ है। शुक्रवार को आढतियों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर ही ये शर्त हटाकर हैंडलिंग एजेंट बनाए जाने की मांग को लेकर धरना दिया। दी ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष भूरु बंसल ने बताया कि सरकार तब तक आढतियों की मांगों का समाधान नहीं करती उनका धरना जारी रहेगा। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।