Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Police conduct anti-drug search operation in Bhiwani's Singhani; dog squad carries out inspection; tobacco vendor fined.
{"_id":"6a901e07eb17f4e89a0b59d3","slug":"video-police-conduct-anti-drug-search-operation-in-bhiwanis-singhani-dog-squad-carries-out-inspection-tobacco-vendor-fined-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के सिंघानी में नशे के खिलाफ पुलिस का सर्च अभियान, डॉग स्क्वायड ने की जांच; तंबाकू विक्रेता का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के सिंघानी में नशे के खिलाफ पुलिस का सर्च अभियान, डॉग स्क्वायड ने की जांच; तंबाकू विक्रेता का चालान
भिवानी। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लोहारू थाना पुलिस ने गांव सिंघानी में पुलिस दल-बल के साथ सर्च एवं चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में भिवानी से इंस्पेक्टर चांद सिंह तथा डॉग स्क्वायड की टीम भी शामिल रही। पुलिस टीम ने गांव सिंघानी के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेन मार्केट सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान दुकानों और मकानों की जांच करने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को एकत्रित कर नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी तथा नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। पुलिस ने दुकानदारों को भी हिदायत दी कि उनकी दुकानों या आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर नशीले पदार्थों का सेवन अथवा बिक्री न होने दें। इसी अभियान के तहत लोहारू में स्कूल के पास तंबाकू बेच रहे एक दुकानदार का चालान भी किया गया। पुलिस ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री नहीं की जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।