Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Mera Gaon, Meri Shaan: Villagers demand construction of a new 33 kV substation in Tigdana.
{"_id":"6a43c911c446bf79750377f0","slug":"video-mera-gaon-meri-shaan-villagers-demand-construction-of-a-new-33-kv-substation-in-tigdana-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरा गांव, मेरी शान: बवानीखेड़ा क्षेत्र के बड़सी से हो रही तिगड़ाना में बिजली आपूर्ति, खुद का पावर सब स्टेशन तक नहीं, गांव में 33 केवी नया सब स्टेशन बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा गांव, मेरी शान: बवानीखेड़ा क्षेत्र के बड़सी से हो रही तिगड़ाना में बिजली आपूर्ति, खुद का पावर सब स्टेशन तक नहीं, गांव में 33 केवी नया सब स्टेशन बनाने की मांग
तिगड़ाना जिला मुख्यालय से मात्र सात किलोमीटर दूर गांव तिगड़ाना में खुद का कोई पावर सब स्टेशन नहीं है। बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव बड़सी में बने 33 केवी पावर सब स्टेशन से गांव की बिजली आपूर्ति जुड़ी है। लंबी लाइन होने की वजह से कोई ना कोई फाल्ट या खराबी आती है तो पूरा गांव ही अंधेरे में डूब जाता है। गांव में नया पावर सब स्टेशन निर्माण के लिए ग्राम पंचायत भी पंचायती भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दे चुकी है, बावजूद इसके अभी तक खुद के पावर सब स्टेशन का सपना पूरा नहीं हुआ है। गांव में बिजली कर्मचारियों की स्थिति को लेकर भी निगम अधिकारियों से विधायक तक गुहार लगाई जा चुकी है। मगर अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। गांव तिगड़ाना करीब 20 हजार से अधिक आबादी और तिगड़ी और तिगड़ाना में बंटा है। इन दोनों ही गांव में करीब 2600 से अधिक घर बने हैं, जहां बिजली कनेक्शन तो मिला है, मगर पर्याप्त बिजली का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।