Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Manisha death case: MLA Chandraprakash Jagra and Congress leader Pradeep Guliya arrived at the Mahapanchayat in Dhani village.
{"_id":"6a41197f4f0f7edaf40ef74c","slug":"video-manisha-death-case-mla-chandraprakash-jagra-and-congress-leader-pradeep-guliya-arrived-at-the-mahapanchayat-in-dhani-village-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"मनीषा मौत मामले में हुई पंचायत, पिता आज से शुरू करेंगे अनशन, विधायक चंद्रप्रकाश और कांग्रेस नेता प्रदीप गुलिया समर्थन देने पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीषा मौत मामले में हुई पंचायत, पिता आज से शुरू करेंगे अनशन, विधायक चंद्रप्रकाश और कांग्रेस नेता प्रदीप गुलिया समर्थन देने पहुंचे
भिवानी के बहुचर्चित मनीषा मौत मामले में न्याय की मांग को लेकर रविवार को गांव ढाणी लक्ष्मण के मुख्य चौक में महापंचायत का आयोजन हुआ। CBI जांच में हो रही देरी और रिपोर्ट सार्वजनिक न करने को लेकर ग्रामीणों, खापों और सामाजिक संगठनों में भारी रोष है। इस महापंचायत में आदमपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रप्रकाश जागड़ा और कांग्रेस के शहरी युवा प्रधान प्रदीप गुलिया, युवा प्रदेश अध्यक्ष जोगी समाज संजय जोगी भी विशेष रूप से पहुंचे और पीड़ित परिवार को समर्थन दिया। क्षेत्र के सभी ग्रामीणों और खापोंऔर संगठन के पदाधिकारियों ने बेटी के न्याय दिलाने की लडाई मे सर्मथन देनी की हुकार भरी है। महापंचायत के मुख्य फैसले आज 29 जून से आमरण अनशन मनीषा के पिता संजय ने ऐलान किया कि सीबीआई रिपोर्ट सार्वजनिक न होने पर वह सोमवार, 29 जून को सुबह 11 बजे से भिवानी सचिवालय, डीसी कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठेंगे। अल्टीमेटम सर्वजातीय श्योराण खाप 52-84 के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष श्योराण की अध्यक्षता में हुई पंचायत में सरकार को 21 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था। फैसला हुआ कि यदि इस अवधि में CBI की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई तो भिवानी में बड़ा आंदोलन होगा। 15 सदस्यीय संघर्ष समिति गठित आंदोलन की आगे की रणनीति के लिए 15 सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी। इसमें सतबीर प्रधान, आजाद सिंह भुगला, मेवा सिंह आर्य, राजू सरपंच सहित ढाणी लक्ष्मण और 8 गांवों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।