Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
In Bhiwani, the District Congress Committee raised questions about the BJP government's style of functioning and strongly condemned its dictatorial attitude.
{"_id":"6a8ad8da0e078a6bb20f1737","slug":"video-in-bhiwani-the-district-congress-committee-raised-questions-about-the-bjp-governments-style-of-functioning-and-strongly-condemned-its-dictatorial-attitude-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: जिला कांग्रेस कमेटी भाजपा सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल, तानाशाही रवैये की कड़े शब्दों में की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: जिला कांग्रेस कमेटी भाजपा सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल, तानाशाही रवैये की कड़े शब्दों में की निंदा
भिवानी। जिला कांग्रेस कमेटी के शहरी एवं ग्रामीण द्वारा भिवानी में एक संयुक्त पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शहरी जिलाध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने राज्य की भाजपा सरकार पर युवाओं, छात्रों और विपक्ष की आवाज को दबाने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी सहित सन्नी सिंह और राजकुमार धनखड़ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदीप गुलिया जोगी ने 21 अगस्त को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन का ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि प्रथम वर्ष के छात्रों के लंबित परिणामों, यूनिवर्सिटी में ट्रांसपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर की भारी कमी को लेकर छात्रों व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए थे। प्रदर्शन के बाद 9 युवा साथियों पर दर्ज एफआईआर को तुरंत रद्द कर उन्हें बिना शर्त रिहा किया जाए और परिजनों का पुलिसिया उत्पीड़न बंद हो। गुलिया ने सरकार की कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि विरोध दबाने का यह रवैया अंग्रेजों के दौर की याद दिलाता है। देश और प्रदेश में लगातार हो रहे पेपर लीक, गिरते शिक्षा स्तर, बेरोजगारी और बदहाल सड़कों पर सरकार से सीधा जवाब मांगा। आगामी 25 और 26 अगस्त को हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त एवं प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र भिवानी पहुंचेंगे। वे चारों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर आगामी जन-आंदोलनों की रणनीति तैयार करेंगे। कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि दर्ज मुकदमों को अविलंब वापस नहीं लिया गया, तो पार्टी पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।