{"_id":"6afaf15ac53e3ba05c02ad56","slug":"video-five-day-adolescent-girls-camp-begins-at-the-government-school-in-gignau-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"गिगनाऊ के राजकीय विद्यालय में पांच दिवसीय किशोर बालिका शिविर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिगनाऊ के राजकीय विद्यालय में पांच दिवसीय किशोर बालिका शिविर का शुभारंभ
भिवानी। स्वतंत्रता सेनानी चौधरी जगराम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गिगनाऊ में सोमवार को पांच दिवसीय किशोरवय लड़कियों के शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या सरोज पूनिया ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किशोरावस्था जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस दौरान लड़कियों को स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मविश्वास के प्रति जागरूक करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर छात्राओं को आत्मनिर्भर, स्वस्थ और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी छात्राओं से शिविर की विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। विद्यालय के राजनीति विज्ञान प्रवक्ता श्यामसुंदर सांगवान ने बताया कि यह पांच दिवसीय शिविर 16 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। शिविर के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर की संयोजिका कविता अहलावत ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य एवं पोषण, संतुलित आहार, एनीमिया से बचाव, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, गुड टच-बैड टच, बाल विवाह निषेध, पॉक्सो अधिनियम, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 व आपातकालीन हेल्पलाइन 112 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच तथा उच्च शिक्षा एवं कैरियर मार्गदर्शन पर भी विशेष सत्र आयोजित होंगे। छात्राओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। शिविर के दौरान भाषण, निबंध, रंगोली और खेलकूद प्रतियोगिताओं जैसी सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।