{"_id":"6afb5ae12468c3389c0ecbf9","slug":"district-shrouded-in-a-blanket-of-smog-visibility-stood-at-10-metres-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-160134-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: स्मॉग की चादर में लिपटा जिला, दृश्यता रही 10 मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: स्मॉग की चादर में लिपटा जिला, दृश्यता रही 10 मीटर
विज्ञापन
सोमवार सुबह भिवानी के रेलवे स्टेशन पर छाया स्मॉग।
भिवानी। जिले में सोमवार को सीजन का पहला घना स्मॉग छाया रहा और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 255 दर्ज किया गया। सुबह के समय दृश्यता घटकर महज 10 मीटर रह गई जिससे राष्ट्रीय राजमार्गों और मुख्य मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ।
वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर धीमी गति से सफर करना पड़ा। शहर के अंदरूनी हिस्सों में सुबह आठ बजे के बाद धूप निकलने से स्मॉग छंटना शुरू हो गया जबकि बाहरी और ग्रामीण इलाकों में सुबह दस बजे तक इसका असर बना रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बदलते मौसम में बढ़ी मौसमी बीमारियां : सुबह-शाम की ठंड और दिन में हल्की गर्मी के कारण मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। नागरिक अस्पताल और निजी क्लीनिकों में वायरल बुखार, बदन दर्द, गले में खराश, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. यतिन गुप्ता ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है और वायरल संक्रमण तेजी से फैल सकता है। उन्होंने सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने, ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करने और गुनगुने पानी का सेवन करने की सलाह दी। बुजुर्गों और छोटे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।