Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Farmers stage a sit-in at Bhiwani's new grain market, alleging failure to procure crops at MSP.
{"_id":"6acf5347e1950bd5b10ddbf9","slug":"video-farmers-stage-a-sit-in-at-bhiwanis-new-grain-market-alleging-failure-to-procure-crops-at-msp-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी की नई अनाज मंडी में किसानों का धरना, एमएसपी पर फसल खरीद नहीं होने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी की नई अनाज मंडी में किसानों का धरना, एमएसपी पर फसल खरीद नहीं होने का लगाया आरोप
नई अनाज मंडी में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर नहीं खरीदी जा रही है। किसानों का कहना है कि सरकार किसानों के हितों को लेकर समय पर उचित कदम नहीं उठा रही है, जिसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
धरने के दौरान किसानों ने अपनी मांगें सरकार के सामने रखीं और फसलों की खरीद व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। किसानों ने कहा कि उनकी फसल की खरीद निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि उन्हें अपनी उपज का उचित दाम मिल सके।
वहीं, इस मामले में मार्केट कमेटी के सुपरवाइजर योगेश कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों की फसल की समय पर खरीद की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। किसानों के आरोपों और मार्केट कमेटी के पक्ष के बीच मंडी में फसल खरीद व्यवस्था का मुद्दा चर्चा में रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।