फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Public Health Department swings into action following councilors' protest; water tanks to be cleaned by the last week of January.

Bhiwani News: पार्षदों के आंदोलन के बाद हरकत में आया जनस्वास्थ्य विभाग, जनवरी के अंतिम सप्ताह तक होगी टैंकों की सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Public Health Department swings into action following councilors' protest; water tanks to be cleaned by the last week of January.
भिवानी। डाबर कॉलोनी स्थित जलघर के टैंकों की सफाई की मांग को लेकर पार्षदों के धरने के बाद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने संज्ञान लिया है। मंगलवार को अधिकारियों के साथ करीब ढाई घंटे की बातचीत में जनवरी के अंतिम सप्ताह तक सफाई शुरू कराने का आश्वासन दिया गया। पार्षदों ने देरी होने पर दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह और पार्षद सुभाष तंवर की अगुवाई में पार्षद अधीक्षक अभियंता सुनील कुमार रंगा के कार्यालय पहुंचे। दो दिन पहले पार्षदों ने जलघर परिसर में टैंकों की सफाई की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया था। इसके बाद विभाग ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया। बैठक में टैंकों की सफाई और पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

पार्षदों ने बताया कि जलघर के टैंकों में पानी कम और गाद अधिक जमा है। आपूर्ति के दौरान गाद लोगों के घरों तक पहुंचती है जिससे दूषित पानी की समस्या बनी हुई है। गाद जमा होने से टैंकों की भंडारण क्षमता भी घट गई है। ऐसे में गर्मियों में कम पानी की आपूर्ति से संकट गहराने के साथ कई इलाकों में दूषित पानी से बीमारियां फैलने की आशंका भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षक अभियंता ने बताया कि टैंकों की सफाई से संबंधित टेंडर की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय में भेजी गई है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सफाई का काम शुरू कराया जाएगा। अधिकारियों ने जनवरी के अंतिम सप्ताह तक काम शुरू कराने का आश्वासन दिया। पार्षदों ने चेतावनी दी कि सफाई में देरी हुई तो वे दोबारा सड़कों पर उतरकर आंदोलन तेज करेंगे।
बैठक में मनोज खनगवाल, पवन सैनी, बिल्लू बादशाह, अभिषेक दुग्गल, महाबीर देवसरिया, विनोद प्रजापत और पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।


जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता सुनील कुमार रंगा के साथ जलघर के टैंकों की सफाई के मसले पर विस्तृत चर्चा हुई है। अधीक्षक अभियंता ने जनवरी के अंतिम सप्ताह तक टैंकों की सफाई का आश्वासन दिया है। यदि अधिकारी तीन माह के भीतर सफाई शुरू नहीं कराते हैं तो फिर से सड़कों पर उतरकर आंदोलन तेज करेंगे। -सुभाष तंवर, पार्षद, नगर परिषद भिवानी



जलघर के टैंकों की सफाई की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच गई है। जल्द ही फाइल मंजूर होकर वापस आएगी। इसके बाद टैंकों की सफाई के लिए टेंडर जारी कर काम शुरू कराया जाएगा। इस प्रक्रिया में करीब ढाई से तीन माह का समय लगेगा। जनवरी माह के अंतिम सप्ताह तक टैंकों की सफाई का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। -सुनील कुमार रंगा, अधीक्षक अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed