{"_id":"693d791a5c99d2f8a301368e","slug":"video-farmer-leader-ravi-azad-declared-himself-innocent-on-social-media-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: किसान नेता रवि आजाद ने सोशल मीडिया पर बताया खुद को बेकसूर, एसपी बोले- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और निर्दोष को नहीं डरने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: किसान नेता रवि आजाद ने सोशल मीडिया पर बताया खुद को बेकसूर, एसपी बोले- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और निर्दोष को नहीं डरने की जरूरत
नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और अपहरण मामले में घिरे किसान नेता रवि आजाद ने सोशल मीडिया पर सामने आकर खुद को बेकसूर बताया। रवि ने उनके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत बताते हुए हत्या कराए जाने तक की आशंका जताई। वहीं, शनिवार को पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने मीडिया के सामने बताया कि नाबालिग लड़की के मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराए गए हैं।
डीएसपी स्तर के अधिकारी द्वारा मामले की जांच की जा रही है। एसपी ने रवि आवाज के सोशल मीडिया पर आकर खुद को बेकसूर बताए जाने पर कहा कि दोषी है तो बख्शा नहीं जाएगा और निर्दोष को घबराने की जरूरत नहीं। किसान नेता रवि आजाद पर नाबालिग से छेड़खानी व अपहरण के प्रयास मामले में बहल पुलिस थाना में एससी एसटी व पॉक्सो का मामला दर्ज हुआ है।
बहल पुलिस थाना में नाबालिग लड़की के पिता की तरफ से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि करीब 15-20 दिन पहले पीड़ित नाबालिग लड़की बस स्टैंड पर बहल जाने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान गांव के बस स्टैंड पर रवि आजाद ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर गाड़ी में बैठाया लिया। गाड़ी में जबरदस्ती कर छेड़छाड़ व गलत हरकतें की तथा विरोध करने पर खुद को बड़ा नेता बताया और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोप यह भी लगा कि गत 8 दिसंबर की रात फिर वही इनोवा गाड़ी नाबालिग के घर पर आई। गाड़ी सवार तीन अज्ञात युवकों ने नाबालिग लड़की को कहा कि रवि आजाद ने बुलाया है। इतना कहकर लड़की को ये युवक जबरन गाड़ी में बैठाने लगे। लड़की ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो ये युवक गाड़ी लेकर भाग गए। इसके बाद नाबालिग लड़की ने अपने पिता को पूरी घटना बताई। जिसके बाद बहल थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ।
नाबालिग लड़की का मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराया गया है। डीएसपी स्तर का अधिकारी मामले की जांच कर रहा है। किसान नेता पर दो आरोप लगे हैं। एक मामला नाबालिग से छेड़छाड़ और दूसरा उसके साथियों द्वारा उसके घर से उसके अपहरण का प्रयास का है। दोनों ही मामलों में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। अगर दोषी है तो बख्शा नहीं जाएगा और निर्दोष है तो घबराने की जरूरत नहीं किसी के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा। -सुमित कुमार पुलिस अधीक्षक भिवानी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।