फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The SP reviewed the pending cases and complaints at the Siwani police station.

Bhiwani News: सिवानी थाने में लंबित अभियोगों और शिकायतों की एसपी ने की समीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The SP reviewed the pending cases and complaints at the Siwani police station.
सिवानी पुलिस थाना में लंबित मामलों की समीक्षा करते पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा।
भिवानी। पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने सिवानी थाना का निरीक्षण कर लंबित अभियोगों और शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की तथा उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसपी ने रिकॉर्ड रूम, कार्यालय और थाना परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड व सभी दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने तथा परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

लंबित अभियोगों और शिकायतों की समीक्षा करते हुए एसपी ने कहा कि किसी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। संबंधित जांच अधिकारी प्रभावी कार्रवाई कर मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। लंबित मामलों की नियमित निगरानी और कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा कर उन्हें जल्द नियमानुसार निपटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



गश्त और नाकाबंदी प्रभावी करने के निर्देश
एसपी ने पुलिस के दैनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए गश्त, नाकाबंदी और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। क्षेत्र में आपराधिक व असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखते हुए उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने तथा आमजन से बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। शिकायतकर्ताओं से नम्रता व सम्मानपूर्वक व्यवहार करने के निर्देश भी दिए। एसपी ने पुलिस कर्मचारियों को जिम्मेदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर एवं प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध करवाना पुलिस का उद्देश्य है और प्रत्येक शिकायत व अभियोग पर तत्परता से कार्रवाई कर लोगों को समयबद्ध न्याय दिलाना प्राथमिकता है। इस अवसर पर डीएसपी सिवानी सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक रिशाल सिंह, प्रवाचक एसपी एएसआई बलवान सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed