Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Ramlila to be held at Karorimal Park in Bhiwani starting October 11; international artists to perform.
{"_id":"6ac6074227ea1d1d010720bf","slug":"video-ramlila-to-be-held-at-karorimal-park-in-bhiwani-starting-october-11-international-artists-to-perform-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के करोड़ीमल पार्क में 11 अक्तूबर से रामलीला का आयोजन, अंतर्राष्ट्रीय कलाकार देंगे प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के करोड़ीमल पार्क में 11 अक्तूबर से रामलीला का आयोजन, अंतर्राष्ट्रीय कलाकार देंगे प्रस्तुति
धर्मनगरी भिवानी के प्रसिद्ध करोड़ीमल पार्क में आगामी 11 से 20 अक्तूबर तक संपूर्ण रामलीला का भव्य आयोजन होने जा रहा है। प्रतिदिन शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस धार्मिक व सांस्कृतिक मंचन को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस बार की रामलीला की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मंझे हुए कलाकारों द्वारा भगवान श्री राम के जीवन चरित का सजीव व भव्य मंचन प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा, दशहरा महोत्सव के दिन 100-100 फीट ऊंचे रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के विशालकाय पुतलों का दहन किया जाएगा, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
कार्यक्रम में भव्यता जोड़ने के लिए बाहर से आए विशेष कलाकारों द्वारा 'कोल्ड आतिशबाजी' का मनमोहक प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि दर्शकों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने अनुरोध किया है कि दर्शक कुर्सी (सीट) के लिए अपना पास साथ अवश्य लाएं। स्थल पर 'पहले आएं – पहले पाएं' और 'हम दो – हमारे दो' के नियम के तहत प्रवेश व व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। आयोजकों ने सभी शहरवासियों से इस भव्य आयोजन में पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।