Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Congress MP Varun Chaudhary arrives in Bhiwani; raises questions about the Election Commission's impartiality.
{"_id":"6ad4c279e65239b605075f9a","slug":"video-congress-mp-varun-chaudhary-arrives-in-bhiwani-raises-questions-about-the-election-commissions-impartiality-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी पहुंचे कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी पहुंचे कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
भिवानी। कांग्रेस के वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत अंबाला से लोकसभा सांसद वरुण चौधरी रविवार को भिवानी पहुंचे और पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र व हरियाणा सरकार के साथ चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि अभियान प्रदेश के सभी ब्लॉकों में चलाया जा रहा है और एक नवंबर को दिल्ली में महारैली आयोजित की जाएगी, जिसमें इंडिया गठबंधन के घटक दल शामिल होंगे।
वरुण चौधरी ने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों में गड़बड़ियां हुई हैं और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया से मुख्य न्यायाधीश को हटाना उचित नहीं था। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से सवाल पूछे जाने पर भाजपा की ओर से जवाब आना उसकी निष्पक्षता पर संदेह पैदा करता है।
हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार अपने दो साल पूरे होने का जश्न मना रही है, जबकि आम जनता विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान है। उन्होंने धान और बाजरे की खरीद पर कथित कैपिंग का मुद्दा उठाते हुए किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। साथ ही सरकारी पोर्टल व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम जनता को ऑनलाइन प्रक्रिया में परेशानी होती है। उन्होंने कागजों के माध्यम से भी आवेदन स्वीकार करने और चंडीगढ़ सचिवालय में सीएससी सेंटर खोलने की मांग की।
सांसद ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार का विरोध करना और जनता की आवाज उठाना देशद्रोह नहीं है। उन्होंने विपक्ष के प्रदर्शनों पर सवाल उठाने और संसद की कार्यवाही में मीडिया की पहुंच सीमित होने को लेकर भी सरकार की आलोचना की।
कांग्रेस में गुटबाजी और सांसद दीपेंद्र हुड्डा से जुड़े वायरल वीडियो पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वे स्वयं संबंधित कार्यक्रम में मौजूद थे। उनके अनुसार, बैरिकेडिंग के कारण कुछ युवा कार्यकर्ता फंस रहे थे, इसलिए राहुल गांधी ने दीपेंद्र हुड्डा को व्यवस्था संभालने के लिए भेजा था। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम को पार्टी की गुटबाजी से जोड़कर देखना उचित नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।